टो हो रही कार में बैठ गया वकील, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाहर पुलिस से बहस का वीडियो वायरल

मुंबई के बॉम्बे हाई कोर्ट के पास एक कार को टो किए जाने के दौरान वकील और पुलिस के बीच बहस का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि वकील ने मौके पर ही जुर्माना लेने की बात कही, लेकिन पुलिस गाड़ी टो करती रही. इसके बाद वकील कार में बैठ गए. बाद में पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी.

Advertisement
वकील और पुलिसकर्मी में हुई तीखी बहस. (Photo: Screengrab) वकील और पुलिसकर्मी में हुई तीखी बहस. (Photo: Screengrab)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

मुंबई के बॉम्बे हाई कोर्ट के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस एक कार को टो करके ले जाती हुई दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि कार के अंदर एक वकील बैठे हुए हैं और इसी दौरान पुलिस तथा वकील के बीच बहस भी होती दिखाई दे रही है.

बताया जा रहा है कि जब पुलिस कार को टो करके ले जा रही थी, तभी वकील मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जो भी जुर्माना बनता है, वह मौके पर ही ले लिया जाए, लेकिन उनकी गाड़ी को टो करके न ले जाया जाए.

Advertisement

पुलिस नहीं मानी, कार के अंदर बैठे रहे वकील

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी. इसके बाद वकील कार के अंदर ही बैठ गए. इसके बावजूद टो वाहन कार को अपने साथ लेकर आगे बढ़ता रहा. वायरल वीडियो में पुलिस और कार में बैठे वकील के बीच बहस होती भी दिखाई दे रही है.

बाद में पुलिस ने छोड़ दी वकील की कार

बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने कार को छोड़ दिया. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »