भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई. इस हादसे में 8 से 10 लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. कहा जा रहा है कि मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं.

Advertisement
मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है. (Photo- ANI) मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है. (Photo- ANI)

मोहम्मद एजाज खान

  • मुंबई,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:18 AM IST

मुंबई के पास भिवंडी में गुरुवार रात 'कोहिनूर' नाम की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई. इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

चश्मदीदों और स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, इस हादसे में 8 से 10 लोगों के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम, भिवंडी पुलिस के जवान, दमकल विभाग की गाड़ियां और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद हैं. 

Advertisement

पोकलेन मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके.

नींव कमजोर होने के चलते गिरी इमारत!

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था. ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे. पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई.

समय रहते बाहर निकले ज्यादातर लोग

इस भीषण हादसे के बीच राहत की बात ये रही कि इमारत ढहने से ठीक पहले कुछ सुगबुगाहट और आवाज हुई थी. खतरा भांपते ही ज्यादातर रहवासी समय रहते इमारत से बाहर भाग निकले, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मूसलाधार आफत... ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंदन मार्ट मॉल की ढही बाउंड्री वॉल, पास की सड़क भी गहराई में धंसी

हालांकि, पहली मंजिल पर रहने वाले कुछ लोग और वहां काम कर रहे मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. जिला प्रशासन और आपातकालीन टीमों की पहली प्राथमिकता मलबे को साफ कर सभी फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »