दिल्ली-NCR में मूसलाधार आफत... ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंदन मार्ट मॉल की ढही बाउंड्री वॉल, पास की सड़क भी गहराई में धंसी

दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां एक तरफ सड़कें समंदर बन चुकी हैं और जगह-जगह जलभराव हो गया है, वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है.

Advertisement
श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास हड़कंप.(Photo:ITG) श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास हड़कंप.(Photo:ITG)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, आज सुबह से भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है. लगातार बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास बने लंदन मार्ट में बेसमेंट के निर्माण कार्य के दौरान पूरी बाउंड्रीवाल गिर गिर गई और पास की सड़क भी धंस गई.

Advertisement

दरअसल, गुरुवार दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के द्वारा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है और बताया गया कि यह जगह श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास की है, जहां पर लंदन मार्ट मॉल बनाया जा रहा है.

लगातार हुई बारिश के चलते इस मॉल की बाउंड्री वॉल नीचे गिर गई है, क्योंकि उसके पास में ही बेसमेंट खोदा गया था और लगातार बारिश के चलते पानी का रिसाव हुआ और उसके बाद बाउंड्री वॉल नीचे जा गिरी और उसके साथ में सड़क भी नीचे धंस गई है. देखें VIDEO:- 

लोगों ने कहा कि यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है तो प्राधिकरण को जल्द से जल्द यहां सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए.  

गनीमत रही की बाउंड्री वॉल गिरने के साथ में सड़क का पास का हिस्सा गिरा ,अगर सड़क और ज्यादा धंस जाती तो लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »