मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए आरोपी

एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Advertisement
एनसीपी नेता सचिन कुर्मी एनसीपी नेता सचिन कुर्मी

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 05 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई. आरोपियों ने सचिन पर धारदार हथियारों से हमला किया और इसके बाद वह फरार हो गए. 

खबर के मुताबिक बीती रात मुंबई के भायखला इलाके में NCP अजित पवार गुट के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी  पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में सचिन कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गए.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सचिन कुर्मी को तुरंत मुंबई के जे जे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, हालांकि इस घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद कार्यकर्ता कोई बात नहीं कर रहा है. वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, मुंबई भागने का था प्लान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना आधी रात को करीब 12:30 बजे हुई. जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल सचिन को नजदीकी जेजे अस्पताल में ले जाया गया है, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद कुर्मी को मृत घोषित कर दिया. यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने और क्यों की. हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »