MP: एसएनसीयू वार्ड से गायब हुई नवजात, अस्पताल की टीम बच्ची को खोजने में जुटी

नवजात के पिता विक्रम केवट ने बताया कि एक घंटे बाद जब उनकी मां अपनी पोती को लेने पहुंची तो एसएनसीयू में मौजूद स्टाफ नर्सों ने बताया कि आपकी बच्ची यहां से जा चुकी है. इसके बाद वापिस प्रसूता के पलंग पर पहुंचने के बाद पता चला कि बच्ची को कोई नहीं लाया.

Advertisement
एसएनसीयू से गायब हुई नवजात बेटी. एसएनसीयू से गायब हुई नवजात बेटी.

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST
  • एसएनसीयू से गायब हुई नवजात बेटी
  • अस्पताल में नर्स से बदल गई बच्ची
  • दो महिलाओं के एक जैसे नाम से गलतफहमी

मध्य प्रदेश में अशोक नगर के जिला चिकित्सालय से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां के एसएनसीयू वार्ड में एक परिवार की नवजात बेटी स्वास्थ्य कर्मियों की गलती से गायब हो गई. इस मामले की जानकारी लगने के 6 घंटे बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया. 

जानकारी के मुताबिक, नीलम नाम की प्रसूता को शुक्रवार सुबह चार बजे उसके पति व अन्य परिजन ईसागढ़ के नजदीक जनोदा गांव से जिला चिकित्सालय लाए थे. जहां के प्रसूति वार्ड में सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर प्रसूता ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जिसे एसएनसीयू वार्ड में एक घंटे तक भर्ती कर दिया गया.

Advertisement

नवजात के पिता विक्रम केवट ने बताया कि एक घंटे बाद जब उनकी मां अपनी पोती को लेने पहुंची तो एसएनसीयू में मौजूद स्टाफ नर्सों ने बताया कि आपकी बच्ची यहां से जा चुकी है. इसके बाद वापस प्रसूता के पलंग पर पहुंचने के बाद पता चला कि बच्ची को कोई नहीं लाया. घबराए परिजन फिर से एसएनसीयू वार्ड में पहुंचे तो स्टाफ ने कहा कि आपकी बच्ची को नीलम नाम की कोई महिला ले गई है, जिसकी हम खोज कर रहे हैं और एक घंटे बाद फिर से आने के लिए कहा.

देखें: आजतक LIVE TV 

इस दौरान नवजात के परिजनों ने अस्पताल के कोने-कोने में बच्ची को खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. रात करीब आठ बजे अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की. डॉक्टर एमसी दुबे ने बताया कि चन्देरी क्षेत्र की एक नीलम नाम की आदिवासी महिला को भी प्रसव के बाद बेटी हुई थी. स्टाफ को दोनों महिलाओं के एक जैसे नाम होने पर गलतसहमी हो गई और बेटी बदल गई.

Advertisement

प्रबंधन ने बच्ची को वापस लाने के लिए चन्देरी क्षेत्र में एम्बुलेंस को भेजा. वहीं, जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में नीलम केवट अपनी बेटी की पहली झलक देखने आतुर हैं. बच्ची को ढूढ़ने गई टीम शुक्रवार रात को वापस आ गई लेकिन उनको बच्ची का अभी तक कुछ पता नहीं चला. अब डॉक्टर बच्ची को ढूढ़ने की बात कह रहे हैं. (इनपुट-राहुल कुमार जैन )

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »