राहुल गांधी का आरोप- व्यापमं घोटाले में CM शिवराज के परिवार का हाथ

सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में सीएम शिवराज का हाथ होने का आरोप लगाया.

Advertisement
फोटो साभार- ट्व‍िटर फोटो साभार- ट्व‍िटर

राहुल झारिया

  • भोपाल,
  • 16 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

मध्य प्रदेश में सियासी पारा और ऊपर चढ़ चुका है. सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में सीएम शिवराज का हाथ होने का आरोप लगाया. वहीं, दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष ने दौरे के दूसरे दिन रैलियों में राहुल गांधी पर तंज पर तंज कसे.

सोमवार शाम राहुल गांधी ने ग्वालियर अचलेश्वर महादेव मंदिर से फूलबाग मैदान तक पांच किलोमीटर लंबा रोड शो किया. उन्होंने इसके बाद की गई आमसभा में कहा कि प्रदेश में व्यापमं स्कैम में 50 लोगों की हत्या हुई और लाखों विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हुआ.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि इस मामले में कितने लोगों को शिवराज ने जेल में डाला. पूरा प्रदेश जानता है कि सीएम के परिवार का व्यापमं घोटाले में हाथ था.

मध्यप् रदेश में ई-टेंडरिंग घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इसमें साइकिल पर चलने वाले लोग महंगी गाड़ियों और आलीशान मकानों के मालिक बन गए. दूसरी तरफ पीएम मोदी कहते हैं कि मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इनकी मार्केटिंग कौन करता है. इनके ये जो पोस्टर लगते हैं, टीवी पर आते हैं, इसका पैसा कौन देता है? आपकी जेब का पैसा निकलता है और अनिल अंबानी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे 15-20 बड़े लोगों की जेब में जाता है और वो इनकी मार्केटिंग करते हैं. ये सच्चाई है और फिर आपसे झूठे वादे करते हैं कि 15 लाख रुपये आपके खाते में डलवा देगें.

Advertisement

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की बात यहां भी दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं और किसानों को रोजगार मिलेगा. हर जिले में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगेंगे.

उन्होंने ये भी वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बैंक के दरवाजे छोटे दुकानदार और उन युवाओं के लिए खोल देंगे, जो उद्योग लगाएंगे और चीन से प्रतिस्पर्धा करेंगे.

राहुल ने कहा कि मोदी का मेक इन इंडिया केवल अंबानी और नीरव मोदी तक सीमित है. कांग्रेस युवाओं के बंधे हुए हाथ खोलेगी. केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही जीएसटी को बदल देंगे. कांग्रेस 'गब्बर सिंह टैक्स' को बदलकर असली जीएसटी लाएगी.

आमसभा से पहले गांधी यहां महारानी लक्ष्मीबाई और स्व. माधवराव सिंधिया की समाधि पर भी गए और श्रद्धांजलि अर्पित की.इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.

बता दें कि राहुल गांधी सोमवार रात ग्वालियर में ही रुकेंगे और कल चंबल क्षेत्र के जौरा, संभलगढ़ और श्योपुर में रोड शो-आमसभा करेंगे. साथ ही ग्वालियर फोर्ट इलाके के दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जायेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »