मध्य प्रदेश चुनाव: खरगोन सीट पर कांग्रेस के रव‍ि रमेशचंद्र जोशी जीते

मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद नतीजे आ गए हैं. राज्य की खरगोन विधानसभा सीट जिले की अहम सीटों में से एक है. इस सीट से बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार का मुकाबला कांग्रेस के रवि रमेशचंद्र जोशी से था. इसमें कांग्रेस उम्‍मीदवार को 88208 मत पाकर जीत हास‍िल हुई. बीजेपी उम्‍मीदवार को 78696 वोट म‍िले.

Advertisement
बीजेपी के कार्यकर्ता (फाइल फोटो- AP) बीजेपी के कार्यकर्ता (फाइल फोटो- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद नतीजे आ गए हैं. राज्य की खरगोन विधानसभा सीट जिले की अहम सीटों में से एक है. इस सीट से बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार का मुकाबला कांग्रेस के रवि रमेशचंद्र जोशी से था. इसमें कांग्रेस उम्‍मीदवार को 88208 मत पाकर जीत हास‍िल हुई. बीजेपी उम्‍मीदवार को 78696 वोट म‍िले.

खरगोन सफेद सोने यानी कपास के व्यवसाय के लिये मशहूर है. देश के उत्तर व दक्षिण प्रदेशों को जोड़ने वाले प्राकृतिक मार्ग पर बसा यह क्षेत्र सदैव ही महत्वपूर्ण रहा है. इतिहास के विभिन्न कालखण्डों में यह क्षेत्र - महेश्वर के हैहय, मालवा के परमार, असीरगढ़ के अहीर, माण्डू के मुस्लिम शासक, मुगल और पेशवा व अन्य मराठा सरदारों- होल्कर, शिंदे, पवार के साम्राज्य का हिस्सा रहा है.

Advertisement

यहां के सियासी इतिहास की बात की जाए तो यहां की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को बराबर मौका दिया है. इस शहर में किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है. हालांकि बीते तीन चुनावों से यहां पर बीजेपी जीत दर्ज करती आई है. कांग्रेस को आखिरी बार 1998 में इस सीट पर जीत मिली थी. यहां पर 7 बार कांग्रेस तो 4 बार बीजेपी को जीत मिली है.

साल 2013 में यह सीट बीजेपी ने जीती थी और बालकृष्ण पाटीदार यहां से विधायक चुने गए थे. बता दें कि बालकृष्ण पाटीदार 2003 से ही खरगोन से चुनाव जीत रहे थे.

2013 और 2008 के नतीजे

2013 के चुनाव में बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार ने कांग्रेस के रवि रमेशचंद्र जोशी को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इस चुनाव में बालकृष्ण पाटीदार को 74519 वोट मिले थे तो वहीं रवि रमेश चंद्र जोशी को 67694 वोट मिले थे. 2008 के चुनाव की बात करें तो इस बार भी बालकृष्ण पाटीदार ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के रामलाल सीताराम पाटीदार को 24 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. बालकृष्ण को इस चुनाव में 59693 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के रामलाल सीतराम को 34943 वोट मिले थे.

Advertisement

2013 में MP के चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं. 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है. 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं.

To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile. Standard SMS Charges Applicable

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »