प्रधानमंत्री मोदी पर लालू यादव ने ली चुटकी, कहा- उन्हें विश्व का PM बनाया जाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर चुटकी लेते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक नया पद बनाने की सलाह दी है. लालू ने कहा कि मोदी को विदेश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए.

Advertisement
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

सुरभि गुप्ता / धरमबीर सिन्हा

  • रांची,
  • 12 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को रांची में प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक नया पद बना कर मोदी को विश्व का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए.

यूपी में BJP को नहीं मिलेगा लाभ
लालू प्रसाद ने इलाहाबाद की बीजेपी मीटिंग पर भी चुटकी ली और कहा चूंकि वहां चुनाव है इसी वजह से वहां जमा हो रहे है, लेकिन उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है.

Advertisement

केंद्र के आदेश पर नीलगायों का मारा गया
नीलगाय प्रकरण पर लालू ने सरकार की ओर सफाई दी और कहा की केंद्र के आदेश पर ही नीलगाय को मारा गया है. दरअसल, लालू प्रसाद की सोमवार को चारा घोटाला मामले में रांची के सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी है.

लालू समेत 48 आरोपियों की पेशी
इसी वजह से रविवार को विमान से रांची पहुंचे और मीडिया से बात की. गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े आरसी 38ए/96 के मामले में दुमका कोषागार से अवैध निकासी को लेकर लालू प्रसाद समेत 48 आरोपियों को अदालत में उपस्थित होना है. ये पूरा मामला 3.38 करोड़ की अवैध निकासी का है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »