झारखंड: सरकार गिराने की साजिश रचने में 3 गिरफ्तार, JMM ने BJP पर मढ़ा आरोप

जानकारी मिली है पुलिस ने रांची के एक होटल से अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया था. इसमें भी दो शख्स तो सरकारी कर्मचारी हैं, वहीं तीसरा एक शराब करोबारी है

Advertisement
झारखंड में सरकार गिराने की साजिश, तीन गिरफ्तार झारखंड में सरकार गिराने की साजिश, तीन गिरफ्तार

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 24 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • सरकार गिराने की साजिश में 3 गिरफ्तार
  • JMM ने BJP पर मढ़ा आरोप

झारखंड की राजनीति में बड़ा सियासी बवाल शुरू हो गया है. शनिवार को पुलिस ने रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है. आरोप है कि ये तीनों शख्स राज्य सरकार के खिलाफ काम कर रहे थे. सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे. इस गिरफ्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. दावा किया गया है कि बीजेपी झारखंड में राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है.

Advertisement

तीन लोगों की गिरफ्तारी ने क्यों बढ़ाया सियासी तापमान?

जानकारी मिली है पुलिस ने रांची के एक होटल से अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया था. इसमें भी दो शख्स तो सरकारी कर्मचारी हैं, वहीं तीसरा एक शराब करोबारी है. पुलिस को होटल में इन तीनों के पास से भारी मात्रा में कैश मिला है. अब ये कितना कैश है, पुलिस ने साफ नहीं किया है. तीनों पर IPC 419, 420 , 124 (A) , 120B , 34 और PR एक्ट की धारा 171 के तहत केस दर्ज किया गया है.

 JMM बोली- बीजेपी सरकार गिराना चाहती है

अब इस घटना के सामने आते ही  JMM ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला है. उनकी तरफ से बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पार्टी की जनरल सेक्रेटरी सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वार किया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि ये सारी साजिश बीजेपी ने की है. वे कहती हैं कि बीजेपी ने साजिश के तहत सरकार को गिराने की कोशिश की है. बीजेपी यहां पर भी कर्नाटक और एमपी वाला फॉर्मूला अप्लाई करना चाहती है. हम ये साफ करना चाहते हैं कि बीजेपी झारखंड में ऐसा कुछ नहीं कर पाएगी. अभी तक बीजेपी ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Advertisement

पुलिस ने पहले भी की छापेमारी

बता दें कि झारखंड में पिछले कुछ दिनों में पुलिस द्वारा कई बार झापेमारी की गई है. रांची, धनबार और बोकारों में कई व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी देखी गई है. पुलिस ने दलील दी है कि राज्य में कई जगह पर हवाला कारोबार सक्रिय है, लेकिन इस कार्रवाई की वजह से व्यवसायियों के मन में डर है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई हैं. अब उस चर्चा के बीच रांची के होटल से तीन और लोगों की गिरफ्तारी ने मामले को और बढ़ा कर दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »