झारखंड: मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ने पर लगेगा 30 लाख जुर्माना

झारखंड सरकार ने राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और मेडिकल कॉलेजों की सीटों को बेकार होने से बचाने को लेकर नए नियमों को मंजूरी दे दी है. इसके तहत मेडिकल कॉलेजों में डिग्री पाने के इच्छुक छात्रों को बेल बॉन्ड भरना होगा.

Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता / धरमबीर सिन्हा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

झारखंड सरकार ने राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और मेडिकल कॉलेजों की सीटों को बेकार होने से बचाने को लेकर नए नियमों को मंजूरी दे दी है. इसके तहत मेडिकल कॉलेजों में डिग्री पाने के इच्छुक छात्रों को बेल बॉन्ड भरना होगा.

इसमें छात्रों को तीन साल तक राज्य में नौकरी करने और पढ़ाई के दौरान कॉलेज छोड़ने पर 30 लाख तक जुर्माना देना होगा. साथ ही फाइनल काउंसलिंग के बाद नामांकन नहीं करवाने पर अगले साल की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

Advertisement

ऑल इंडिया या स्टेट कोटा के विरुद्ध एमबीबीएस या पीजी की डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए अंतिम राउंड की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीटों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. कैबिनेट की मंजूरी से स्वीकार किए गए नियमावली में कहा गया है कि छात्र के एडमिशन के बाद कॉलेज छोड़ने पर एमबीबीएस कोर्स के लिए 20 लाख और पीजी के लिए 30 लाख रुपये एक मुश्त वापस करने होंगे.

बता दें कि पहले एमबीबीएस में कॉलेज छोड़ने पर 10 लाख और पीजी में 20 लाख रुपये दंड का प्रावधान था. वहीं छात्र को इस दौरान मिले सभी प्रकार के भत्ते और छात्रवृति के पैसे भी लौटाने होंगे. छात्रों की इसमें एक और प्रावधान भी जोड़ा गया है. इसके तहत अगर राज्य सरकार डिग्री हासिल करने के छह माह के अंदर नौकरी देने में सफल नहीं होती है तो बॉन्ड को स्वत: समाप्त माना जाएगा. संबंधित छात्र कहीं भी नौकरी करने के लिए स्वतंत्र होगा.

Advertisement

डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

झारखंड इन दिनों डॉक्टरों की कमी से बुरी तरह जूझ रहा है. बहुत से छात्र मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दूसरे राज्यों का रुख कर लेते है. ऐसे में इन नियमो को मंजूरी देकर इस पर लगाम लगाने का प्रयास किया है, ताकि छात्रों को राज्य में कम से कम तीन साल तक रोका जा सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »