जबरन मांग में सिंदूर भरा, फिर 22 साल की छात्रा से पिस्तौल की नोक पर किया रेप

झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
22 वर्षीय छात्रा से रेप. (Photo: Representational) 22 वर्षीय छात्रा से रेप. (Photo: Representational)

चंदन कश्यप

  • गढ़वा,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

झारखंड के गढ़वा जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया. पीड़िता पलामू जिले में पढ़ाई कर रही थी और वहीं आरोपी युवक के संपर्क में आई थी. पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और चुप रहने को कहा. इसके बाद वह डर के कारण अपने गांव लौट आई. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और आरोपी ने फिर से उसे निशाना बनाया.

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि चार अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर लिया. उसे पलामू के विश्रामपुर क्षेत्र ले जाया गया, जहां शादी का ढोंग रचते हुए जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया गया.

पुल के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

इसके बाद आरोप है कि छात्रा को उसके गांव के पास तहले नदी के पुल के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद आरोपी उसे गांव छोड़कर फरार हो गए. बाद में ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में प्रेम संबंध की बात भी सामने आई

एसडीपीओ के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले चार वर्षों से संबंध थे. पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »