'मौत के कुएं' में फर्राटा भरती बाइक अचानक धधकी, करतब दिखा रही युवती झुलसी, बालों में लगी आग

जमशेदपुर के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में आग लग गई. हादसे में युवती झुलस गई और बाइक जल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग.(Photo:Screengrab) स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • जमशेदपुर,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

झारखंड के जमशेदपुर में एक मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के 'मौत के कुएं' में बाइक से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई. इस घटना में युवती झुलस गई, जबकि बाइक पूरी तरह जल गई. घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

रविवार रात बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले में मौत के कुएं का प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान बाइक से करतब दिखा रही युवती की बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

हादसे में युवती झुलस गई. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, बाइक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई.

मोबाइल कैमरों में कैद हुई घटना

घटना के समय वहां मौजूद लोग मौत के कुएं में चल रहे करतब को देख रहे थे. हादसा कुछ लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

समय रहते आग पर पाया गया काबू

बताया गया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, बाइक में आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसकी जानकारी तकनीकी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

फिलहाल हादसे में घायल युवती का इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद मौत के कुएं में सुरक्षा इंतजामों और आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

(रिपोर्ट: नीरज तिवारी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »