उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा मिनी बस खाई में गिरी... 18 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर से ढांडल जा रही मिनी बस हादसे का शिकार हो गई. ये बस जॉनू के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को GMC उधमपुर से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. (Photo- ITGD) हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. (Photo- ITGD)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर से ढांडल जा रही एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई. जॉनू के पास ये मिनी बस अचानक बेकाबू होकर सड़क से फिसल गई और खाई में जा गिरी. इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं. 

हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए GMC उधमपुर से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हादसे का अपडेट शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने उधमपुर के जिला उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की है और घटना की पूरी जानकारी ली है.

घायलों का इलाज जारी

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'उधमपुर से जॉनू के पास ढांडल जा रही एक मिनी-बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने की सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद अभी उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की है. घायलों को GMC उधमपुर से संबद्ध अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. शुक्र है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. मेरा कार्यालय जिला प्रशासन के संपर्क में है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »