चंबा: पहाड़ से गिरे पत्थर और मलबा, सिंयूर पुल ढहा, लैंडस्लाइड में चूर हुआ 80 साल का सपना! देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके में अचानक हुए लैंडस्लाइड में पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सिंयूर पुल टूट गया है. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि पुल के नीचे कोई कामगार या वाहन मौजूद नहीं था.

Advertisement
लगभग 80 साल बाद इस क्षेत्र में स्थाई पुल बनने जा रहा था (फोटो- ITG) लगभग 80 साल बाद इस क्षेत्र में स्थाई पुल बनने जा रहा था (फोटो- ITG)

विशाल आनंद

  • चंबा,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ है. जिसमें होली-खड़ामुख सड़क मार्ग पर बन रहा सिंयूर पुल टूट गया है. यह पुल पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था और इसका काम लगभग पूरा होने वाला था. हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरते देखे जा सकते हैं.

Advertisement

साफ मौसम में अचानक हुए इस लैंडस्लाइड में पुल धराशायी हो गया है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के नीचे या आसपास कोई कामगार या वाहन नहीं था, इसलिए बड़ा नुकसान टल गया.

80 साल से था पुल का इंतजार!
इस जगह पर पहले लकड़ी का पुराना पुल था, जिससे वाहन गुजरते थे. वह पुल काफी जोखिम भरा था. लोग लंबे समय से स्थाई पुल की मांग करते आ रहे थे. लगभग 80 साल बाद इस क्षेत्र में स्थाई पुल बनने जा रहा था, जो आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला था. पुल के बनने से लोगों की रोजमर्रा की यात्रा आसान हो जाती और इलाके का विकास तेज होता.

Sinyur bridge collapsed in Chamba

बता दें कि पिछले तीन साल से इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. काम पूरा होने की कगार पर था, लेकिन लैंडस्लाइड ने सब बर्बाद कर दिया है. 

Advertisement

भरमौर में लैंडस्लाइड आम समस्या
भरमौर क्षेत्र में आए दिन लैंडस्लाइड होते रहते हैं. पहाड़ी इलाका होने की वजह से बारिश या साफ मौसम में भी पहाड़ से पत्थर और मिट्टी सरक जाती है. इससे सड़कें बंद हो जाती हैं और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement