चार लोगों को नया जीवन दे गया 20 साल का साहिल... ऑर्गन ट्रांसप्लांट पर पिता ने कही ये बात

कैथल जिले का रहने वाले 20 साल के साहिल ने मरने के बाद अपने कई अंग दान किए. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया था. इस वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल के पिता का कहना है, वह पहले भी दानी स्वभाव का था. हर तीन महीने बाद रक्तदान करता था, ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके.

Advertisement
फाइल फोटो. फाइल फोटो.

aajtak.in

  • कैथल,
  • 18 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाले 20 साल के साहिल ने मरने के बाद अपने कई अंगदान किए. जिसकी वजह से 4 लोगों को जीवनदान मिला. इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. लोगों का कहना है कि साहिल मरा नहीं बल्कि अमर हो गया है. क्योंकि उसके शरीर के अंग अब चारों लोगों में मौजूद हैं.
 
दरअसल, साहिल का कैथल के ढांड रोड पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया था. इस वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने साहिल के शरीर के अंगदान करने का फैसला लिया और साहिल के शरीर के अंगों ने चार लोगों को नया जीवन दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ब्रेन डेड हो चुके शख्स ने किया अंगदान, ऑर्गन ट्रांसप्लांट ने बचाई 2 लोगों की जान

'चेन्नई के एक मरीज को दान किया गया साहिल का हार्ट'

साहिल के पिता ने बताया कि साहिल का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद PGI में साहिल का इलाज चला. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया और उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद हमने फैसला लिया कि साहिल का अंगदान किया जाए. इससे चार लोगों को नया जीवन मिल गया. साहिल का हार्ट चेन्नई के एक मरीज को दान किया, जिसे तुरंत प्लेन में भेजा गया.

एक किडनी और दो आंख किए गए दान

वहीं, पीजीआई में टर्मिनल रीनल बीमारी से जूझ रहे एक मरीज को एक किडनी ने दूसरा जीवन दिया. इसके अलावा दो कॉर्निया (आंखों का वह पारदर्शी भाग होता है, जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है और उसका प्रत्यावर्तन होता है) ने दो कॉर्निया रोगियों की दृष्टि मिल गई. इस तरह किसी न किसी रूप में साहिल चार लोगों को जीवनदान दे गया.

Advertisement

साहिल पहले भी दानी स्वभाव का था- पिता

साहिल के पिता ने आगे बताया कि वह पहले भी दानी स्वभाव का था. हर तीन महीने बाद रक्तदान करता था, ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके और ऐसा ही कुछ साहिल अपने आप करके गया है. बता दें कि साहिल के पिता मजदूरी करते हैं और साहिल ने फिलहाल 12वीं पास की थी.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- विरेन्द्र पुरी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »