Palwal: नूंह की लुटेरी दुल्हन ने पलवल में भी रचाया ब्याह, पांच लाख लेकर हुई फरार

पलवल के स्वामीका गांव में रहने वाले प्रवीन नाम के युवक से शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की गई. नूंह से जुड़ी इस दुल्हन ने पहले भी इसी तरह पलवल में शादी का नाटक कर ठगी की थी. हथीन थाना पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सचिन गौड़

  • पलवल ,
  • 04 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

हरियाणा के नूंह में शादी कर फरार हुई दुल्हन की ठगी का मामला अब पलवल तक जा पहुंचा है. बताया जा रहा है कि स्वामीका गांव निवासी 39 वर्षीय प्रवीन से भी शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई.

पीड़ित प्रवीन ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले गांव के ही राधे नाम के युवक ने उसकी शादी करवाने की बात कही. राधे अपने साथ सागर और ऊषा उर्फ सविता को लेकर घर आया और फिर मंगल नाम के शख्स के साथ शादी तय कर दी गई.

Advertisement

शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

लड़की पक्ष के लोग बनकर आए आरोपियों ने कहा कि लड़की गरीब है और उसका कोई रिश्तेदार नहीं है, इसलिए शादी का सारा खर्च लड़के पक्ष को उठाना होगा. पीड़ित ने 27 अप्रैल को ऊषा के खाते में 20 हजार रुपये और फिर अगले दिन नकद पांच लाख रुपये दिए.

28 अप्रैल को उन्हें छाता (उत्तर प्रदेश) बुलाया गया. वहां कहा गया कि अभी समय सही नहीं है, बाद में समाजिक रीति-रिवाज से शादी होगी. फिलहाल लड़की को लिविंग रिलेशन में भेजा जा रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

लड़की पिंकी उनके साथ गांव आई और दो दिन बाद बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है. इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. हथीन थाना पुलिस ने आठ नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »