INDIA ब्लॉक की रैली से सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर जाम, रेंग रहीं गाड़ियां... लोग बेहाल- VIDEO

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर और केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
जाम के चलते आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: Screengrabs) जाम के चलते आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: Screengrabs)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

दिल्ली में रविवार को इंडिया ब्लॉक की रैली में हरियाणा से शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों और गाड़ियों के साथ ट्रक भी फंस गए. इससे आम वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Advertisement

कुंडली बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें
सोनीपत में दिल्ली-कुंडली बॉर्डर के पास कांग्रेस रैली में शामिल होने जा रही गाड़ियों की भारी भीड़ जमा हो गई. पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ. इससे केजीपी और केएमपी के जीरो पॉइंट पर भी लंबा जाम लग गया. वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण गाड़ियां रेंगती नजर आईं. जाम में ट्रक चालक भी फंस गए.

जाम के चलते दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर फंसे ट्रक. (Photo: Screengrabs)

यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने केजीपी और केएमपी से वाहनों का रूट डायवर्ट किया. वहीं, कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली गाड़ियों की पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है.

गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम से नाराज कांग्रेसियों का पैदल मार्च
दिल्ली-गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर भी कांग्रेस रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां भारी जाम में फंस गईं. इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू कर दिया.

Advertisement

इस दौरान गुरुग्राम कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ओर कूच किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और पैदल मार्च करते हुए दिल्ली जाने लगे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »