20 साल से सह रहा था मारपीट...नौकर ने फार्म हाउस मालिक को दरांती से काटा

गुरुग्राम के सोहना में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां फार्महाउस मालिक की उसके ही नौकर ने दरांती से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था.

Advertisement
नौकर ने फार्म हाउस मालिक को दरांती से काटा (Photo: itg) नौकर ने फार्म हाउस मालिक को दरांती से काटा (Photo: itg)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक फार्म हाउस के मालिक को अपने नौकर के साथ मारपीट करना उस समय भारी पड़ गया जब नौकर ने दराती से उसपर हमला कर दिया. उसने मालिक पर एक के बाद एक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर दिल्ली भाग गया. 

Advertisement

तेजधार हथियार से काट डाला मालिक को

हालांकि, पुलिस ने हत्या की वारदात के कुछ ही घण्टो बाद नौकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को थाना सदर सोहना में सूचना मिली कि सोहना बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डा के पास एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है. इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. मृतक की पहचान 36 साल के राहुल निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम के रूप में हुई.

फार्महाउस पर लाश और नौकर गायब
 
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि हरचंदपुर बस अड्डे पर उनका एक फार्म हाउस है जिसमें कुछ कमरे बने हुए हैं. यहां देखभाल के लिए उन्होंने खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा हुआ था. बीते 5 अप्रैल को उनका भाई राहुल एक व्यक्ति के साथ इसी फार्महाउस पर पहुंचा था.वह भाई को वहां छोड़कर चला गया. 6 अप्रैल को उसी व्यक्ति ने बताया किसी ने राहुल का मर्डर कर दिया है. जब वे वहां पहुंचे थो नौकर खेमचंद गायब था और उसका फोन भी बंद आ रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि खेमचंद ने ही तेजधार हथियार से उनके भाई की हत्या की है. 

Advertisement

फार्महाउस पर 20 सालों से कर रहा था काम
 
मामले की जांच सोहना क्राइम यूनिट को सौंपी गई. सोहना क्राइम यूनिट ने दर्ज केस पर कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दे फरार हुए खेमचंद को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतक के यहां लगभग 20 सालों से काम कर रहा था और डेढ़ साल पहले किसी कहासुनी को लेकर छोड़ कर चला गया था. वह बीच बीच में काम करने के लिए आता रहता था. 

गर्दन पर कई बार किए वार

लगभग 2 महीने पहले ही काम पर आया था. मृतक कभी-कभी उसके साथ मारपीट करता था. इसी रंजिश में उसने  दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी और दिल्ली भाग गया. पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दरांत (तेजधार हथियार) घटनास्थल से बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement