फरीदाबाद में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, करीब 10 घंटे बाद निकाला गया शव

फरीदाबाद के सीही गांव में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
फरीदाबाद में बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई बच्ची. (Photo: ITG) फरीदाबाद में बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई बच्ची. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया. बच्ची को बोरवेल से निकालते ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बच्ची रविवार शाम करीब 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी. घटना की जानकारी NDRF के कंट्रोल रूम को रात 7:45 बजे मिली. NDRF की टीम रात 9:05 बजे मौके पर पहुंची. इसके बाद NDRF, हरियाणा SDRF, पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल विभाग, नगर निगम समेत कई टीमों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया.

Advertisement

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बच्ची को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आसपास खुदाई की गई. उसे सुरक्षित रखने के लिए बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही थी. मौके पर फायर ब्रिगेड, एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस और मेडिकल टीम मौजूद रही. फरीदाबाद के सिविल सर्जन भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF के साथ हरियाणा SDRF, राज्य पुलिस, फायर सर्विस, गाजियाबाद की यूपी सिविल डिफेंस तथा नगर निगम की टीमें जुटी थीं. करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद तड़के 3:50 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया.

बच्ची को बाहर निकालने के तुरंत बाद निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे पहले NDRF के डिप्टी कमांडेंट कुनाल तिवारी ने बताया था कि बच्ची को रेस्क्यू कर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह बोरवेल नगर निगम का था और करीब 10 साल से बंद पड़ा था. पहले इसके ऊपर ढक्कन लगा हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले ढक्कन गायब हो गया था. इसी खुले बोरवेल में बच्ची गिर गई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »