गुजरात: 10 लाख रुपये रिश्वत लेने वाला सब- इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 11 महीने से था फरार

गुजरात पुलिस ने एक केस के मामले में व्यक्ति से 10 लाख रुपये की घूस मांगने वाले सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी 11 महीने बाद की है. इस केस के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कोई भी काम नहीं करते हैं, ऐसा हर आरोप हर राज्यों में लगता है. साथ ही ऐसी खबरें भी विभिन्न मीडिया माध्यमों में समय-समय पर आती रहती हैं. 11 महीने पहले सूरत के उत्तराण पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपने दो बिचौलियों के साथ मिलकर एक मामले में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. पुलिस थाने में अर्ज़ी करने वाला व्यक्ति पुलिस को 10 लाख रुपए की रिश्वत देना नहीं चाहता था, लिहाजा उसने सूरत में स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की ऑफिस का संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई थी.

Advertisement

11 महीने से था फरार

जिसके बाद सामान्य मामले में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. जिसमें दो लोगों को एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ने 11 महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. जबकि पुलिस थाने का सब इंस्पेक्टर फरार हो गया था. अब 11 महीने बाद सूरत एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट द्वारा फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है.

सूरत की एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया यह वही पुलिस सब इंस्पेक्टर है, जो सूरत शहर पुलिस के उत्तराण पुलिस थाने में तैनात था और 11 महीने पहले उत्तराण पुलिस थाने में एक एप्लीकेशन की जांच कर रहा था. जांच के तहत पुलिस सब इंस्पेक्टर डीके चौसला ने अपने दो अन्य विचलियों के साथ मिलकर पुलिस थाने में अर्जी करने वाले के पास से 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. 

Advertisement

सितंबर 2023 के इस मामले में उस वक्त सूरत एंटी करपसन ब्यूरो की यूनिट ने पियूष रॉय और निलेश कसोटिया को गिरफ्तार किया था जबकि जांच के नाम पर 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने में अहम भूमिका निभाने वाला पुलिस सब इंस्पेक्टर डी.के.चौसला फरार हो गया था. 

सूरत एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट के डीवाईएसपी आरआर चौधरी ने बताया  कि पिछले साल सितंबर महीने में उत्तराण पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर डीके चौसला को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौसला ने दो लोगों की मदद से 10 लाख रुपए का घूस लिया था. पिछले 11 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »