गुजरात के धानेरा में भीषण हादसा... आग का गोला बनी चलती बस, कई यात्री झुलसे

जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट ट्रैवल बस नेशनल हाईवे पर धानेरा के पास आग की चपेट में आ गई. बस में सवार 16 यात्री सवार थे जिनमें से कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया.

Advertisement
बस में कुल 16 यात्री सवार थे. (Photo: ITGD) बस में कुल 16 यात्री सवार थे. (Photo: ITGD)

विमल भाटिया

  • जयपुर,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

जैसलमेर में एक बस आग के हवाले हो गई और इस हादसे में कई यात्री बुरी तरह झुलस गए. ये एक प्राइवेट ट्रैवल बस थी जो जैसलेमर के नाचना से गुरुवार रात अहमदाबाद जा रही थी. शुक्रवार तड़के गुजरात के धानेरा के पास नेनावा गांव पर नेशनल हाईवे पर बस भीषण आग का शिकार हो गई.

ये हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब बस में सवार 16 यात्री गहरी नींद में थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण बस के एयर कंडीशनर (AC) में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Advertisement

हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई. बस में कुल 16 यात्री सवार थे. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

बस में आग लगने के बाद ज्यादातर यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. लेकिन इस दौरान एक यात्री आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गया. 3 अन्य यात्रियों के भी मामूली रूप से झुलसे हैं. गंभीर रूप से झुलसे यात्री को तुरंत गुजरात के धानेरा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फर्स्ट ऐड देने के बाद पालनपुर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: नोएडा के सेक्टर-4 में फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

Advertisement

डॉक्टरों के मुताबिक यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है. अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें फर्स्ट ऐड दिया गया है. गुजरात मे धानेरा पुलिस प्रशासन फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद है और आग के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

कीमती दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर राख

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि ये बस सेवा हाल ही में (करीब 3-4 दिन पहले) नाचना से अहमदाबाद के बीच शुरू की गई थी. रैयानी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर राख हो गए. इसी वजह से यात्रियों के परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनके नंबर बंद आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बीड में हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रैयानीने कहा, 'हादसे की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीम मौके पर भेजी है. हम यात्रियों और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. शॉर्ट सर्किट की वजह से यह दुखद घटना हुई है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »