गजब! खाद लेने के लिए जूते-चप्पलों की लगी लाइन, VIDEO हो रहा वायरल

मामला कच्छ जिले के रापर तहसील का है, जहां कई दिनों बाद शुरू हुई खाद वितरण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में किसान पहुंचे. हालांकि अपने बारी आने का इंतजार कर रहे किसान तेज धूप न सहन कर सके तो उन्होंने अपने जूतों और चप्पलों की ही कतार लगा दी और छाया में जाकर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है

aajtak.in

  • कच्छ,
  • 30 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

गुजरात में यूरिया खाद पाने में दिक्कतों का सामना कर रहे किसानों की एक तस्वीर सामने आई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. मामला कच्छ जिले के रापर तहसील का है, जहां कई दिनों बाद शुरू हुई खाद वितरण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में किसान पहुंचे. हालांकि अपने बारी आने का इंतजार कर रहे किसान तेज धूप न सहन कर सके तो उन्होंने अपने जूतों और चप्पलों की ही कतार लगा दी और छाया में जाकर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. 

Advertisement

दरअसल, देश का अन्नदाता जहां कई प्राकृतिक समस्याओं से जूझ रहा है तो वहीं किसानों को खाद की जरूरत ज्यादा सता रही है. ऐसा ही हाल कच्छ के किसानों का भी है. यहां के किसानों का कहना है कि वर्तमान में रापर तालुका के तीन स्थानों पर खाद वितरण चल रहा है. हालांकि, किसानों के बीच यह आम राय है कि यदि सरकार के कृषि विभाग द्वारा डिस्पैच वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाये, तो किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में आसानी होगी.

गौरतलब है कि पूरे देश में किसान जहां पर प्राकृतिक आपदा जैसे अधिक बारिश और सूखा जैसी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं तो वहीं गुजरात के रापर तालुका में किसान उर्वरक की समस्या से जूझ रहे हैं. रापर तालुका संघ में मौजूद रहे किसानों समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि खाद की आपूर्ति करने वाली सरकारी कंपनियां नियमित और निर्बाध रूप से खाद की आपूर्ति समय पर करेगी तो किसानों को लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »