गुजरात: बीच सड़क पर रेत दिया था युवती का गला, सिरफिरे को सूरत कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

ग्रीष्मा वेकरिया मर्डर केस में सूरत कोर्ट ने गुरुवार को फेनिल गोयानी को मौत की सजा सुनाई. ग्रीष्मा मर्डर केस गुजरात के चर्चित मर्डर केस में से एक है. सिर्फ 70 दिनों में मुकदमा खत्म हो गया और दोषी फेनिल गोयानी को अदालत ने मौत की सजा सुनाई.

Advertisement
ग्रीष्मा की फाइल फोटो. दोषी ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था. ग्रीष्मा की फाइल फोटो. दोषी ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था.

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 05 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST
  • 12 फरवरी 2022 को चाकू से गला रेतकर कर दी थी हत्या
  • केस को रेयर ऑफ द रेयर मानकर फैसला देने की अपील

गुजरात के सूरत में बीच सड़क पर युवती का गला रेतकर हत्या करने के दोषी को सूरत कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. मामले में 22 अप्रैल को दोनों पक्षों की सभी दलीलें पूरी हो गईं थी. सूरत के कामरेज क्षेत्र पसोदरा में ग्रीष्मा वेकरिया की 12 फरवरी 2022 की शाम को फेनिल गोयाणी नाम के उसके सहपाठी ने सरेआम चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी. फेनिल गोयाणी को मौका ए वारदात से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 

Advertisement

पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था. सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरत की कोर्ट में फास्ट केस को चलाने का आदेश जारी किया था. सूरत की कोर्ट में 28 फरवरी से हर दिन सुनवाई हो रही थी.

दोषी ने ऐसे खौफनाक वारदात को दिया था अंजाम

पीड़ित पक्ष के सूरत जिला के मुख्य सरकारी वकील नयन भाई  सुखडवाला ने कोर्ट को बताया था कि वारदात के दिन ग्रीष्मा के घर पर पहुंचता है, जहां उसकी सबसे पहले मुलाकात ग्रीष्मा के चाचा सुभाष भाई से होती है. सुभाष उसे समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उन पर चाकू से हमला कर देता है. हमले में उनकी पेट की आतें तक बाहर निकल आती हैं. इस दौरान ग्रीष्मा का भाई ध्रुव बीच-बचाव करने पहुंचता है तो फेनिल उस पर भी चाकू से हमला कर देता है. इसके बाद वह ग्रीष्मा की सरेआम गला रेतकर हत्या कर देता है. 

Advertisement

निर्भया कांड पर आए फैसले की ली मदद

फेनिल को फांसी की सजा दिलाने के लिए सरकारी वकील नयन भाई सुखडवाला ने कई अदालती जजमेंट भी कोर्ट के सामने उदाहरण के रूप में पेश किए जिसमें दिल्ली की निर्भया कांड का भी जजमेंट रखा गया. वकील ने दलील दी निर्भया कांड में भी एक आरोपी नाबालिग था लेकिन कोर्ट ने उसकी उम्र का हवाला देकर सजा में कोई कमी नहीं की थी.

फेनिल और ग्रीष्मा की फाइल फोटो.

तालिबानी अंदाज में रेता था ग्रीष्मा का गला

शिकायत पक्ष की तरफ से सूरत जिला के मुख्य सरकारी वकील नयन भाई सुखडवाला ने दलील दी कि फेनिल गोयाणी ने गंभीर तालिबानी अंदाज में ग्रीष्मा का गला चाकू से रेता है. उसने हत्या करने से पहले पूरा प्लान तैयार किया, एक नहीं बल्कि दो चाकू खरीदकर हत्या को अंजाम देने के लिए अपने साथ ले गया था. 

ग्रीष्मा जिस कॉलेज में पढ़ती थी वहां भी उसने रेकी की. उसके बाद फेनिल ने ग्रीष्मा के घर की रेकी की और इंस्टाग्राम पर अपने एक दोस्त से हुई बातचीत में उसने चैट में बताया कि आज वह ग्रीष्मा के घर पर कुछ बड़ा करने वाला है. 

हत्या से पहले हिंसक वेब सीरीज देखी, ऑनलाइन मंगाया चाकू

सूरत के मुख्य सरकारी वकील नयन भाई ने बताया कि फेनिल गोयाणी ने दिसंबर में इंटरनेट पर AK-47 सर्च किया, हत्या से पहले वेब सीरीज देखी और ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म से चाकू मंगाने और सूरत के अमरोली के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से चाकू खरीदने के भी सबूत पेश किए गए हैं. इतना ही नहीं फेनिल ने ग्रीष्मा वेकरिया की हत्या करने की बात 31 दिसंबर 2021 को अपने दोस्त कृष्णा को इंस्टाग्राम पर कही थी. सभी सबूतों से पता चलता है कि फेनिल ने ग्रीष्मा की हत्या की पूर्व योजना बना ली थी.  

Advertisement

बता दें कि सूरत पुलिस ने इस हत्याकांड में 2500 पेज की चार्जशीट तैयार की थी. इसमें 190 गवाहों के बयान लिए गए थे. पुलिस ने दावा किया था कि जांच के दौरान उसने किसी भी गवाह या प्रत्यक्षदर्शी को थाने नहीं बुलाया था, बल्कि उनके घर जाकर बयान दर्ज किए थे. मामले की जांच के लिए एक SIT गठित की गई थी, जिसमें 50 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था.  

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »