गुजरातः अमरेली में झुग्गियों में बेकाबू ट्रक घुसा, 2 बच्चों समेत 8 की मौत

गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां झुग्गियों में एक बेकाबू ट्रक घुस गया, जिससे झुग्गियों में सो रहे 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement
ट्रक ने घरों की दीवार तक तोड़ दी. ट्रक ने घरों की दीवार तक तोड़ दी.

गोपी घांघर

  • अमरेली,
  • 09 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST
  • अमरेली में सावरकुंडला के पास हुआ हादसा
  • घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

गुजरात के अमरेली में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां झुग्गियों में एक बेकाबू ट्रक घुस गया, जिससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

हादसा देर रात अमरेली के सावरकुंडला में हुआ. यहां सड़क किनारे झुग्गियां बनी हुईं हैं. इन्हीं झुग्गियों में एक बेकाबू ट्रक जा घुसा. इससे झुग्गियों में सो रहे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में 5 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि ट्रक अमरेली से महुआ की ओर जा रहा था. तभी सावरकुंडला के पास ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसा. इस हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें सावरकुंडला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे में एक 8 साल और एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई है. दो और बच्चों की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात 2:30 बजे के आसपास हुआ. 

मृतकों की पहचान पूजाबेन सोलंकी (8), लक्ष्मीबेन सोलंकी (30), शुकनबेन सोलंकी (13), हेमराजभाई सोलंकी (37), नरशीभाई सांखला (60), नवधनभाई सांखला (65), वीरमभाई राठौड़ (35) और लालाभाई राठौड़ (20) के रूप में हुई है.  

गुजरात में ट्रक-डंपरों से ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं. इसी साल जनवरी में सूरत में एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »