Delhi Weather: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी, 44 डिग्री पारा... लेकिन 'हीटवेव' नहीं! 28 मई तक IMD का अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में 43-44 डिग्री तापमान के साथ प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी तक हीटवेव का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन 28 मई तक सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, थार मरुस्थल से आने वाली सूखी हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है. IMD ने अभी एक हफ्ते तक भीषण गर्मी की चेतावनी दी है.

Advertisement
North India Heatwave Alert 2026: No matter how hot it is, these 5 drinks will make your body an impenetrable armor North India Heatwave Alert 2026: No matter how hot it is, these 5 drinks will make your body an impenetrable armor

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिन में तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंच रहा है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में अभी औपचारिक रूप से 'हीटवेव' नहीं पड़ी है. फिर भी लोगों को 28 मई तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

IMD के मुताबिक, बीते दिन यानी शुक्रवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. 

Advertisement

इसके अलावा लोधी रोड पर 43.4 डिग्री तापमान, रिज में 44.4 डिग्री (सबसे ज्यादा), आयानगर में 43.5 डिग्री और पालम में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. आज के मौसम की बात करें तो IMD ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी 44 डिग्री अधिकतम तापमान का अनुमान लगाया है और हीटवेव का अलर्ट जारी रखा है.

IMD Forecast Delhi Weather Update

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि पहले राजस्थान की तरफ से थार मरुस्थल की सूखी हवाएं दिल्ली में आ रही थीं, जिससे गर्मी बहुत तेजी से बढ़ गई थी. अब हवा की दिशा बदली है, जिससे शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई. पलावत ने बताया कि पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बिजली चमकने की संभावना है. लेकिन यह शाम या सुबह के समय ही मौसम में बदलाव होने की वजह से दिन की गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

Advertisement

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, इसके बाद हवाएं फिर थार मरुस्थल की ओर मुड़ेंगी और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति मई के अंत तक बनी रह सकती है. जून की शुरुआत में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

दिल्ली की एयर क्वालिटी की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार शाम दिल्ली का AQI 183 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में है. गर्मी के बीच मौसम विभाग की सलाह है कि लोगदोपहर में बाहर कम निकलें. खूब पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. दिल्लीवासियों को इन दिनों लू से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए, भले ही IMD ने अभी हीटवेव घोषित न की हो.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement