दिल्ली में आज आंधी बारिश के आसार, ठंडी हवाओं से मिली राहत

चिलचलाती गर्मी के बीच राजधानी में पानी की किल्लत की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है. दिल्ली कैंट इलाके में लोग पानी के लिए परेशान हैं. कहीं पानी नहीं आ रहा है, तो कहीं लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

Advertisement
दिल्ली में गर्मी से बेहाल हैं लोग (फाइल फोटो) दिल्ली में गर्मी से बेहाल हैं लोग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2019,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

दिल्ली के लोगों को सोमवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बारिश के आसार हैं. बारिश के साथ तेज आंधी भी आ सकती है. ठंडी हवाएं चलने से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली के लोगों को सोमवार को मामूली राहत मिली है. सोमवार का तापमान लुढ़ककर 42 डिग्री आ गया है. दिल्ली में फिलहाल येलो अलर्ट है और लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं.

Advertisement

रविवार शाम से ठंडी हवाएं चलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है. रविवार को  राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

चिलचलाती गर्मी के बीच राजधानी में पानी की किल्लत की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है. दिल्ली कैंट इलाके में लोग पानी पानी के लिए परेशान हैं. कहीं पानी नहीं आ रहा है, तो कहीं लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. जरूरतमंद लोग दूर दूर से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी के बीच राजधानी के कई इलाकों में पानी की समस्या लोग झेल रहे हैं.

Advertisement

उत्तर भारत में बुधवार तक लू का कहर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में यह बात कही. आईएमडी ने कहा कि तेज गर्म हवाएं अगले पांच दिन विदर्भ में और अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजरेगी. आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में गंभीर रूप से लू की स्थिति कायम रहने की आशंका है. इसके बाद ही लू की तेजी में कोई कमी होने की उम्मीद की जा सकती है.

हालांकि, अगले 24 घंटों में, अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों में, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिणपूर्व और बंगाल के मध्य पूर्व खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है. आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement