चुनाव याचिका पर बार-बार टल रही सुनवाई, CJI ने कहा- क्या हाईकोर्ट के काम में दखल दें?

सुप्रीम कोर्ट ने सीधे हस्तक्षेप से परहेज करते हुए हाईकोर्ट को मामले को जल्द निपटाने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ता ने बताया कि नामित जज जोधपुर में बैठने के कारण सुनवाई में देरी हो रही है. CJI ने कहा कि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट सामान्य तौर पर हस्तक्षेप नहीं करता, लेकिन हाईकोर्ट को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement
बार-बार स्थगन से निरर्थक हो सकती है याचिका, CJI ने जताई गंभीर चिंता बार-बार स्थगन से निरर्थक हो सकती है याचिका, CJI ने जताई गंभीर चिंता

aajtak.in

  • जयपुर ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

जयपुर में लंबित एक चुनाव याचिका को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की. मामले की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि हर दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट, पटना हाईकोर्ट और अब राजस्थान हाईकोर्ट से भी इसी तरह की याचिकाएं आ रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये हाईकोर्ट के कामकाज में दखल नहीं माना जाएगा?

Advertisement

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि यह याचिका बार-बार हो रही स्थगन (adjournment) के खिलाफ है. ये मामला बेहद जरूरी सुनवाई वाला है.

याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने नामित (डिजिग्नेटेड) जज के सामने आवेदन दिया था, लेकिन वो लंबित पड़ा हुआ है. साथ ही ये भी बताया गया कि जो जज इन मामलों की सुनवाई के लिए नामित हैं, वो जयपुर में बैठने के बजाय जोधपुर में बैठ रहे हैं जिससे मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है.

CJI की टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस याचिका में मुद्दा ये है कि चुनाव याचिका की सुनवाई बार-बार टल रही है. अगर समय पर सुनवाई नहीं हुई तो याचिका निरर्थक हो सकती है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि सामान्य तौर पर सुप्रीम कोर्ट ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता.

Advertisement

हालांकि, उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता हाईकोर्ट की उस बेंच के सामने आवेदन दे सकता है, जिसे चुनाव याचिका की सुनवाई सौंपी गई है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अनुरोध किया कि माननीय हाईकोर्ट न्यायाधीश इस चुनाव याचिका पर शीघ्र सुनवाई करें. इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने सीधे दखल देने से परहेज करते हुए हाईकोर्ट से ही मामले को जल्द निपटाने का आग्रह किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement