दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने में पंजाब, हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों का बड़ा रोल: पर्यावरण मंत्री

दिल्ली सरकार ने पराली गलाने वाले पूसा इंस्टीट्यूट के बायो डिकम्पोजर को पड़ोसी राज्यों में लागू करवाने के मकसद से 'केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन कमीशन' के सामने एक पिटीशन दाखिल की है.

Advertisement
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (फाइल फोटो) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST
  • 'दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में पड़ोसी राज्यों को बड़ा रोल'
  • वायु गुणवत्ता प्रबंधन कमीशन के सामने दिल्ली सरकार की पिटीशन

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्य में प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा रोल पंजाब हरियाणा और पड़ोस के राज्य में पराली जलाने का है. दिल्ली में पिछले 15 दिनों में पराली जलने की घटनाएं बढ़ती गईं जिससे कोरोना का अटैक बढ़ गया और लोगों की जान पर बन आई. ऐसे में पराली से निपटने के लिए केंद्र के साथ साथ पड़ोसी राज्यों की नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है.

Advertisement

दिल्ली सरकार ने पराली गलाने वाले पूसा इंस्टीट्यूट के बायो डिकम्पोजर को पड़ोसी राज्यों में लागू करवाने के मकसद से 'केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन कमीशन' के सामने एक पेटिशन दाखिल की है. दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 25 गांव के 2000 खेत में उपयोग हुए बायो डिकम्पोजर और पराली के खाद में बदलने के परिणाम के आधार पर 15 सदस्यों की एक रिपोर्ट जमा की है.

देखें आजतक LIVE TV

दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के बायो डिकम्पोजर का सफल प्रयोग हुआ है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने पराली गलाने वाले बायो डिकम्पोजर केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन कमीशन के सामने एक पेटिशन दाखिल की है. दिल्ली में लगभग 2000 एकड़ खेत में बायो डिकम्पोजर का फ्री छिड़काव किया गया था और पराली 95% तक खाद में तब्दील हुई है. 

दिल्ली में प्रभाव का आंकलन करने के लिए 15 सदस्य की कमिटी बनाई गयी थी. इस कमिटी ने नरेला, बवाना, मुंडका, बिजवासन का दौरा कर 25 गांव की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट को पेटिशन में शामिल किया गया है. आयोग को बताया कि पराली हटाने के लिए मशीनों पर हो रहे ख़र्च और किसानों के खर्च के बजाय आधे दाम में सरकारें किसानों से निशुल्क छिड़काव करवा सकती हैं. पड़ोसी राज्यों की मदद के लिए दिल्ली सरकार तैयार है. पराली जलाने की बजाय पराली गलाने से न सिर्फ प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी बल्कि खेत को उर्वरक बनाने में मददगार साबित होता है. 

Advertisement

दिल्ली सरकार की आयोग से मांग है कि दिल्ली में सफल प्रयोग के बाद अन्य राज्यों में पूसा इंस्टीट्यूट के बायो डिकम्पोजर के छिड़काव को अनिवार्य किया जाए. गोपाल राय ने कहा कि हमें उम्मीद है आयोग गंभीरता से सभी राज्यों को बायो डिकम्पोजर की प्रक्रिया लागू करने के निर्देश जारी करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »