मनोज तिवारी ने कहा- शहीद के बेटी गुरमेहर को किसी ने बहकाया है

अब बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी इस पूरे कैंपेन को सुनियोजित साज़िश बता रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये कैंपेन पूर्व नियोजित है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई दूसरी ताकते हैं, जो शहीद की बेटी को बहका रही हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि बच्ची के कोमल मन को किसी ने बहलाया है, जिसकी वजह से वो इस तरह की बातें कर रही है.

Advertisement
बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद अब पूरा मामला नया मोड़ ले चुका है. इस मामले ने अब देशभक्ति बनाम देशद्रोह की शक्ल ले ली है. दरअसल, शहीद की बेटी गुरमेहर कौर के सोशल मीडिया कैंपेन के बाद ऐसा हुआ है, जिसमें गुरमेहर कौर ने पहले तो एबीवीप के खिलाफ मोर्चा खोला और फिर एक तस्वीर के ज़रिए उन्होंने कहा कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने मारा है.

Advertisement

अब बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी इस पूरे कैंपेन को सुनियोजित साज़िश बता रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये कैंपेन पूर्व नियोजित है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई दूसरी ताकते हैं, जो को बहका रही हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि बच्ची के कोमल मन को किसी ने बहकाया है, जिसकी वजह से वो इस तरह की बातें कर रही है.

तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान ने करगिल में भारत के सैनिकों पर हमला किया था. जिसमें कई जवान शहीद हुए. ऐसे में वो बच्ची क्यों ऐसा कह रही है कि उनके पिता को युद्ध ने मारा है. तिवारी ने कहा कि वो ये जानकार हैरान रह गए कि शहीद की बेटी पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है.

मनोज तिवारी ने कहा कि एबीवीपी एक अनुशासित छात्र संगठन है. किसी को डराती नहीं है और न ही किसी को डरने की ज़रूरत है. एबीवीपी उनके खिलाफ होती है, जो देशद्रोह के नारे लगाते हैं, जो देश से गद्दारी करते हैं. लेकिन गुरमेहर को किसी ने भड़काया है. इसी बहकावे में आकर वो गलत बयानबाज़ी कर रही है. तिवारी के मुताबिक का जो वीडियो आया है, वो बड़े सलीके से प्रोफेशनल तरीके से बनाया गया है. इससे ये आशंका नकारी नहीं जा सकती कि इस वीडियो के पीछे कोई न कोई तो है. हालांकि उन्होंने कहा कि रामजस कालेज में जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था.

Advertisement

तिवारी ने ये भी आशंका जताई कि इस मुद्दे को तूल देने के पीछे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग हो सकते हैं. तिवारी के मुताबिक वो फिलहाल तो ये नहीं कहते कि गुरमेहर से ऐसा कौन करवा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह के कैंपेन चलाने में माहिर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »