रीगल बिल्डिंग में स्थापित किया जाएगा मैडम तुसाद म्यूजियम

लंदन में स्थित म्यूजियम के भारतीय भागीदार और इमारत के मालिकों ने फैसले को 'अंतिम रूप' दे दिया है. इसपर काम अगले दो महीनों में शुरू हो जाएगा. ब्रिटिश काल की इमारत 1932 में बनी थी.

Advertisement
राजधानी दिल्ली के केंद्र कनॉट प्लेस में स्थित प्रसिद्ध रीगल इमारत राजधानी दिल्ली के केंद्र कनॉट प्लेस में स्थित प्रसिद्ध रीगल इमारत

सना जैदी / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र कनॉट प्लेस में स्थित प्रसिद्ध रीगल इमारत में मैडम तुसाद म्यूजियम स्थापित किया जाएगा. इस म्यूजियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य की मोम की मूरत लगेंगी.

सूत्रों ने कहा कि लंदन में स्थित म्यूजियम के भारतीय भागीदार और इमारत के मालिकों ने फैसले को 'अंतिम रूप' दे दिया है. इसपर काम अगले दो महीनों में शुरू हो जाएगा. ब्रिटिश काल की इमारत 1932 में बनी थी.

Advertisement

सूत्र के मुताबिक, 'म्यूजियम का उद्देश्य शहर के पर्यटकों को आकर्षित करना है. इसलिए स्थल का चयन वहां लोगों की आसान पहुंच को देखते हुए किया गया है. अगले दो महीनों में काम शुरू हो जाएगा और 2017 में बनकर तैयार हो जाएगा.' रीगल सिनेमा के प्रबंधक ने संपर्क किए जाने पर कहा कि म्यूजियम इमारत के किसी दूसरे हिस्से में बन सकता है, इसलिए जरूरी नहीं कि सिनेमाघर को उसके लिए अपनी जगह देनी पड़े.

प्रबंधक रूप घई ने कहा, 'सिनेमाघर के मालिक विनय महाजन हैं. मुझे नहीं लगता कि इसे बंद करना होगा.' दुनिया भर के कई शहरों में यह प्रसिद्ध संग्रहालय है. हाल ही में म्यूजियम में  लगाने का ऐलान किया था. इसके लिए उसकी टीम ने प्रधानमंत्री का उनका नाप लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »