केजरीवाल के मंत्री को नहीं मिली ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के डेलीगेशन को सिडनी के यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न एंड जॉर्ज इंस्टीट्यूट जाना था. विदेश मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन सहित उनके डेलीगेशन को ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत नहीं दी है.

Advertisement
केजरीवाल और पीएम मोदी (इंडिया टुडे आर्काइव) केजरीवाल और पीएम मोदी (इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी / देवांग दुबे गौतम / आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है. ताजा मामले में केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के डेलिगेशन को ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

दरअसल के एक डेलीगेशन को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नेतृत्व में सिडनी के यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न एंड जॉर्ज इंस्टीट्यूट जाना था. विदेश मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन सहित उनके डेलीगेशन को ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति नहीं दी है.

Advertisement

सत्येंद्र जैन सिडनी में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न एंड जॉर्ज इंस्टीट्यूट में मोहल्ला क्लीनिक मॉडल दिखाने जा रहे थे. विदेश मंत्रालय द्वारा भेजे गए नोट का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार का दावा है कि विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक परिपेक्ष का हवाला देते हुए सत्येंद्र जैन और उनके डेलिगेशन को सिडनी जाने की अनुमति देने से मना कर दिया.

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार पर है कि वह केजरीवाल के अच्छे कामों से इतना डरते हैं कि उन्हें दुनियाभर में अपना अच्छा काम दिखाने भी नहीं जाने देना चाहते.

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय द्वारा कथित तौर पर अनुमति न दिए जाने के बाद अपने बयान में कहा कि आखिर क्यों केंद्र सरकार ने अनुमति देने से मना कर दिया, आखिर यह राजनीतिक कारण क्या है? वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मोदी सरकार पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »