Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना, द्वारका में बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, देखें वीडियो

Delhi Weather Today: दिल्ली में मई के महीने में मौसम बदलना असामान्य नहीं है, लेकिन इस बार अचानक ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. दिल्ली के द्वारका इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुआ और साथ ही ओले भी गिरे हैं.

Advertisement
Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm (File Photo- PTI) Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं. कुछ जगहों पर हल्की धूप निकल रही है, लेकिन हवा में नमी है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और गर्मी का असर कम है. 

वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई और उसके साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है. द्वारका इलाके में बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले पड़े हैं. लोगों ने बताया कि गोल्फ बॉल के आकार के ओले गिरे. 

Advertisement

वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि गाड़ी के ऊपर ओले गिर रहे हैं.

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है.

 


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि 5 मई को दोपहर के बाद दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की ओलावृष्टि हो सकती है.

Advertisement
IMD Forecast Delhi Weather Update

 

बारिश और मौसम में बदलाव से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आई है. आज यानी 5 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से काफी कम है. वहीं, पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं और मौसम के अनुकूल बदलाव ने दिल्ली को प्रदूषण से भी राहत दी है. 

दिल्ली की एयर क्वालिटी में इतना सुधार हुआ की हवा साफ हो गई है. मई के पहले हफ्ते में दिल्ली का औसत AQI 80-95 के बीच रहा. यह स्थिति 2023 के बाद पहली बार देखने को मिली है, जब मई में लगातार AQI 100 से नीचे दर्ज किया गया. बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0–50 अच्छा, 51–100 संतोषजनक, 101–200 मध्यम, 201–300 खराब, 301–400 बहुत खराब और 401–500 गंभीर माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement