दिल्ली: करोल बाग के PG में लगी भीषण आग, 2 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

करोल बाग में लेदर यूनिट और पीजी वाली इमारत में अचानक आग लग गई. पुलिस और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियाँ मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Advertisement
PG में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. (Photo-Screengrab) PG में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. (Photo-Screengrab)

अंशुल सिंह / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

दिल्ली के करोल बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला सामने आया है. जिस इमारत में आग लगी, उसकी ऊपरी मंजिलों पर पीजी चलाया जा रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर जूते बनाने वाली एक छोटी लेदर यूनिट चल रही थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और वहां फंसे 2 छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. आसपास के इलाके में यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है....
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »