पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की खौफनाक साजिश, शराब पिलाकर किया मर्डर, फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अवैध संबंधों के चलते हत्या की साजिश रची गई थी. आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

Advertisement
पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी के साथ गिरफ्तार (Photo: Arvind Ojha/ITG) पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी के साथ गिरफ्तार (Photo: Arvind Ojha/ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

फरीदाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा किया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. पहचान छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने इस मामले में आरोपी पत्नी कविता और उसके प्रेमी रियाउल को गिरफ्तार किया है.

यह मामला मेवला महाराजपुर क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार 30 नवंबर 2025 को सुमन नाम के शख्स की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया गया था. आरोपी पत्नी कविता उम्र 29 वर्ष जिला गोड्डा झारखंड की रहने वाली है, जबकि आरोपी रियाउल उम्र 30 वर्ष पश्चिम बंगाल के जिला मालदा का निवासी है. वर्तमान में दोनों मेवला महाराजपुर फरीदाबाद में रह रहे थे.

Advertisement

हत्या का राज छुपाने की कोशिश

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 जनवरी को सन्नी निवासी जिला गोड्डा झारखंड ने पुलिस चौकी सेक्टर 46 में अपने भाई सुमन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

जांच के दौरान सन्नी ने सुमन की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध होने का शक जाहिर किया. पुलिस ने जब इस एंगल पर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. पूछताछ में सामने आया कि सुमन को अपनी पत्नी और रियाउल के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी. इसी कारण दोनों ने सुमन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

30 नवंबर 2025 को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने रेलवे ट्रैक के पास सुमन के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव का चेहरा रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया ताकि शव की पहचान न हो सके. घटना के बाद मृतक की पत्नी झारखंड चली गई थी.

Advertisement

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement