Weather Alert: मई महीने में पड़ेगी जबरदस्त गर्मी... हीटवेव से हाल होगा बेहाल! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस बार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. विशेष रूप से उत्तरी, पश्चिमी, और सेंट्रल भारत में तेज गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा.

Advertisement
मई महीने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है मई महीने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

मई के महीने में देश भर के लोग तेज गर्मी के लिए तैयार रहें. कारण, भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल के बाद मई के तापमान में भी रिकॉर्ड उछाल की चेतावनी दी है. मौसम विभाग द्वारा जारी महीने के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार हीटवेव के दिन सामान्य तौर पर 1 से 3 दिनों के बजाय 2 से 7 दिनों तक रह सकते हैं. इसके अलावा, इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं.

Advertisement

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस बार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. विशेष रूप से उत्तरी, पश्चिमी, और सेंट्रल भारत में तेज गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा.

एक राहत की बात यह है कि मई के महीने में देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. इस बार सामान्य से 10% अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उत्तरी, मध्य, पश्चिमी, और दक्षिणी भारत के हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. जहां आम तौर पर इस महीने में देश भर में 64 मिलीमीटर से थोड़ी अधिक बारिश होती है, वहीं इस साल यह औसत 70 मिलीमीटर तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि मई के आखिर में मानसून केरल में दस्तक देगा और इस बार पूरे देश में मानसून सामान्य से 105% रहेगा. एल नीनो और इंडियन ओशन डाईपोल (IOD) की स्थितियां इस दौरान न्यूट्रल रहेंगी. ऐसे में देशवासियों को मिली-जुली मौसमी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »