दिल्ली ट्रैफिक: गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, रायसीना रोड... सभी जगह सड़कें बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार सुबह जारी एडवाइजरी के मुताबिक, आज भी गाजीपुर बॉर्डर को बंद किया गया है. इसके साथ दिल्ली की रायसीना रोड पर ट्रैफिक मूवमेंट को बंद कर दिया गया है.

Advertisement
आनंदविहार पर लगा जाम (फोटो-PTI) आनंदविहार पर लगा जाम (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • गाजीपुर, सिंघु, औचंडी समेत कई बॉर्डर बंद

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 70 से अधिक दिनों से जारी है. इस वजह से दिल्ली पुलिस ने कई रूट को बंद कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार सुबह जारी एडवाइजरी के मुताबिक, आज भी गाजीपुर बॉर्डर को बंद किया गया है. इसके साथ दिल्ली के रायसीना रोड पर ट्रैफिक मूवमेंट को बंद कर दिया गया है.

Advertisement

दिल्ली आउटर रेंज के अतिरिक्त सीपी ट्रैफ़िक के मुताबिक, सिंघु, पियाउ मनियारी, सबोली, औचंडी बॉर्डर बंद है. लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं. पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का पालन करने की अपील की है. ट्रैफ़िक एनएच-44 पर जाम की स्थिति है. पुलिस ने कहा कि कृपया आउटर रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 से बचें. 

इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर बंद है. एनएच 24, एनएच 9 पर नोएडा लिंक रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. मुर्गा मंडी और गाजीपुर आर / ए, रोड नंबर 56, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेशन, NH 24 पर जबरदस्त ट्रैफिक है. लोगों से संयम बरतने के लिए कहा गया है.

गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए कंटीले तार
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ना सिर्फ मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग और रास्तों को कंटीले तारों से रोका था बल्कि आसपास के जंगल वाले इलाकों में भी कंटीले तार लगा दिए थे. ऐसा करने से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही थी जो आपने दिल्ली से गाजियाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली रोजाना कामों  के लिए आते-जाते हैं.

Advertisement

पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर के सभी रास्तों को किया बंद
पिछले 70 दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है. तकरीबन 60 दिनों से नेशनल हाईवे को सिर्फ एक ओर से ही रोका गया था.  गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर तो 2 महीने से बैरिकेडिंग थी, लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता पूरी तरह खुला हुआ था. साथ ही नीचे के रास्ते से गाजीपुर मंडी की तरफ जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह खुला हुआ था. लेकिन अब इन रास्तों को बंद कर दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »