दिल्ली: फ्लेटफॉर्म से फोन छीन कर भागा स्नैचर, पकड़ने के चक्कर में ट्रेन से कटा यात्री

दिल्ली के शाहदरा में एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक का फोन स्नैचर ने छीन लिया था. जिसका वह पीछा कर रहा था. तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement
ट्रेन से कटने से युवक की मौत. (Photo: Representational ) ट्रेन से कटने से युवक की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

नई दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार शाम को एक 22 साल के आदमी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह एक स्नैचर के पीछे-पीछे भाग रहा था, जिसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना की सूचना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (ODRS) पुलिस स्टेशन को शाम करीब 4.55 बजे मिली, जब रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कंट्रोल रूम ने बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है.

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची व क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) यूनिट को मौके का मुआयना करने के लिए बुलाया गया. मरने वाले की पहचान रोहित कुमार (22) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुमार का मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म 3 पर छीना गया था. स्नैचर का पीछा करते हुए वह 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को देख नहीं पाया और ट्रेन के सामने आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मोबाइल झपटते ही पीछा कर दबोचे गए दो कुख्यात स्नैचर, चोरी की बाइक भी बरामद

संदिग्ध की पहचान के लिए सीसीटीवी की जांच कर रही है पुलिस

अधिकारी ने कहा कि बॉडी को मेडिको-लीगल केस (MLC) की तैयारी और प्रिजर्वेशन के लिए दिल्ली के अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि स्नैचर की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

इस संबंध में स्नैचिंग का केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »