दिल्ली में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने बीच सड़क मारी 12 गोलियां

दिल्ली के साउथ जिले के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की. घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई. पुलिस को हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक है.

Advertisement
हत्याकांड से इलाके में सनसनी. (Photo: Screengrabs ) हत्याकांड से इलाके में सनसनी. (Photo: Screengrabs )

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

दिल्ली के साउथ जिले के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जिम ट्रेनर पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक वारदात सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Advertisement

हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही वजह
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मृतक का किसी व्यक्ति से विवाद तो नहीं चल रहा था. इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका सामने आ सकेगी.

घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हत्याकांड को दो आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया. सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »