बाढ़ के बाद यमुना में फिर छोड़ा जा रहा है नालों का पानी

कई इलाकों के नालों का पानी एक बार फिर से यमुना में छोड़ा जाना शुरू हो गया है. इससे यमुना फिर से मैली और बदबूदार हो गई है.

Advertisement
यमुना में छोड़ा जा रहा गंदा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा गंदा पानी

मोनिका गुप्ता / सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

यमुना में बाढ़ का पानी कम होने के साथ एक बार फिर यमुना मैली होना शुरू हो गई है. कई इलाकों के नालों का पानी एक बार फिर से यमुना में छोड़ा जाना शुरू हो गया है. इससे यमुना अपने उसी रूप में आना शुरू हो गई जैसे वो पूरे साल रहती है मैली और बदबूदार.

बता दें कि यमुना में हथनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर यमुना का जल स्तर बढ़ गया था. इसी कारण प्रशासन की ओर से कहा गया था कि बाढ़ के चलते नालों के पानी को यमुना में नहीं छोड़ा जाएगा. लेकिन यमुना का लेवल खतरे के निशान से अभी नीचे ही नहीं आया था कि तभी से नालों का मुंह यमुना की ओर एक बार फिर खोल दिया गया. इससे यमुना एक बार फिर मैली ओर काली होने के साथ-साथ बदबूदार भी होना शुरू हो गई है.

Advertisement

यमुना में किंग्सवे कैंप से आने वाले नाले का पानी यमुना में फिर छोड़ा जाना शुरू हो गया है. जो यमुना के पानी को एक बार फिर जहरीला बना रहे हैं. यही नहीं यमुना में सोनिया विहार ओर उस्मानपुर और उतर पूर्वी दिल्ली के इलाकों के सीवर का पानी डायरेक्ट यमुना में ट्रांसफर किया जा रहा है. जो कि यमुना को गंदा ओर बदबूदार बना रहा है. वो भी तब जब कोर्ट का आदेश है कि नालों का पानी बिना ट्रीट किए यमुना में नहीं बहाया जाएगा.

हालांकि, जब इस मामले पर 'आजतक' की टीम ने एडीएम ईस्ट अजय कुमार से बात की तो उन्होंने भी मना कि यमुना के पानी फिर से नालों का पानी आना शुरू हो गया है, जो कि गलत है. साथ ही अजय कुमार ने ये भी कहा कि अगर नालों का पानी ट्रीट करके यमुना में छोड़ा जाए तो शायद यमुना की स्थिति ऐसी ना हो जैसी साल के 10 महीने रहती है.

Advertisement

बता दें कि पिछले कई दिनों से यमुना जो कि अपने विशाल और सुंदर रूप में नजर आ रही थी. दरसल, प्रशासन की व्यवस्था के आगे फिर से उसी रूप में नजर आने लगी है, जिसमें वो पूरे साल रहती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement