राकेश अस्थाना बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, गुजरात कैडर के हैं IPS

गृह मंत्रालय ने राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है. अस्थाना इस समय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) पद पर तैनात हैं.

Advertisement
गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना (फाइल फोटो) गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST
  • 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अस्थाना
  • गृह मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति का आदेश

दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है. 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे. राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. गृह मंत्रालय ने राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है. राकेश अस्थाना बुधवार को कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे.

Advertisement

राकेश अस्थाना इस समय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) पद पर तैनात हैं. वे अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के पद पर रहेंगे. राकेश अस्थाना ने सूरत का कमिश्नर रहते हुए आसाराम के मामले की भी जांच की थी. सूरत कमिश्नर रहते हुए उन्होंने आसाराम से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण जांच अपनी निगरानी में शुरू की थी जिसमें आसाराम और उनके बेटे की गिरफ्तारी भी हुई थी.

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

राकेश अस्थाना की निगरानी में ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स कनेक्शन मामले की जांच भी शुरू हुई थी. राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात  कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जो इस समय बीएसएफ के डीजी और एनसीबी के चीफ हैं. उन्हें अब दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है. इसके पहले राकेश अस्थाना सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर भी रह चुके हैं.

Advertisement

राकेश अस्थाना ने बीएसएफ में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व किया है. इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में रहते हुए भी उन्होंने दिल्ली, मुंबई और देश के कई राज्यों में बड़े ड्रग्स ऑपरेशन किए हैं. गौरतलब है कि हाल में ही सीबीआई डायरेक्टर के लिए भी राकेश अस्थाना की चर्चा थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »