दिल्ली मेट्रो की नई लाइन पर 500 मीटर केबल चोरी, कुछ दिन पहले ही PM मोदी ने किया था उद्घाटन

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर पर 500 मीटर से अधिक सिग्नलिंग केबल चोरी होने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. दीपाली चौक और माजलिस पार्क के बीच ट्रेनों को 25 किमी/घंटा की सीमित गति से चलाना पड़ा. डीएमआरसी ने मरम्मत का काम रात में करने और सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो लाइन पर केबल चोरी होने से ट्रेन की स्पीड पर ब्रेक लग गया (Photo-ITG) दिल्ली मेट्रो लाइन पर केबल चोरी होने से ट्रेन की स्पीड पर ब्रेक लग गया (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले रविवार को ही जिस नए मेट्रो कॉरिडोर का भव्य उद्घाटन किया गया था, वह गुरुवार को बदमाशों की करतूत का शिकार हो गया. दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच सिग्नलिंग केबल की बड़ी चोरी के कारण मेट्रो की रफ्तार पर 'ब्रेक' लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक अधिकारी के अनुसार, भलस्वा और मजलिस पार्क स्टेशनों के बीच चोरों ने लगभग 500 मीटर सिग्नलिंग केबल पर हाथ साफ कर दिया. 

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह इस चोरी का पता चलने के बाद प्रभावित सेक्शन में ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित किया गया.सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को उस हिस्से में केवल 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया. आमतौर पर मेट्रो ट्रेनें इससे कहीं अधिक गति से चलती हैं, इसलिए इस बदलाव का असर यात्रियों के समय पर भी पड़ा.

रात में होगा बहाली का काम
DMRC ने स्पष्ट किया है कि सिग्नलिंग केबल डालने का काम यात्रियों की आवाजाही के दौरान संभव नहीं है, क्योंकि इससे सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं. यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए बहाली का काम रात में कमर्शियल ऑपरेशन खत्म होने के बाद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जाम से छुटकारा... एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी! दिल्ली मेट्रो की ये लाइन देगी फायदे

Advertisement

यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए प्रभावित स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार घोषणाएं की गईं ताकि लोग स्थिति से अवगत रह सकें. मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है और केबल चोरी करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

गौरतलब है कि इसी रविवार को पिंक लाइन के मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर खंड और इसी लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के चार दिन के भीतर ही इतनी बड़ी सुरक्षा चूक और चोरी ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है. दिन भर स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर यात्रियों को घोषणाओं के जरिए इस देरी की जानकारी दी जाती रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »