उमस से बेहाल दिल्लीवाले, 35 डिग्री से 45 वाला एहसास, कब मिलेगी गर्मी से राहत?

दिल्ली में तापमान भले ही 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा हो, लेकिन 80% तक की हाई ह्यूमिडिटी की वजह से “फील्स-लाइक” 45 डिग्री तक पहुंच रहा है. उमस भरी हवा और बादलों की मौजूदगी ने हालात और चिपचिपे बना दिए हैं.

Advertisement
35°C में 45°C जैसा एहसास 35°C में 45°C जैसा एहसास

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने के बावजूद मौसम ने लोगों को राहत देने के बजाय और परेशान कर दिया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन हवा में नमी (humidity) बहुत ज्यादा होने की वजह से “फील्स-लाइक” तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसी वजह से सड़क पर निकलना, सफर करना और यहां तक कि घर के अंदर भी चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है.

Advertisement

सुबह और शाम दोनों समय नमी का स्तर 70% से 80% के बीच दर्ज किया गया, जिससे पसीना जल्दी सूख नहीं पा रहा और शरीर को लगातार भारीपन महसूस हो रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति मॉनसून के शुरुआती दिनों में आम होती है, जब बारिश कम होती है लेकिन हवा में नमी बहुत अधिक बनी रहती है.

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (30–60 किमी/घंटा तक) देखने को मिल सकती हैं. 5 जुलाई के आसपास बारिश की गतिविधियां ज्यादा मजबूत होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असली राहत तब मिलेगी जब लगातार और अच्छी बारिश होगी। इससे हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी कम होगी और तापमान के साथ-साथ “ह्यूमिडिटी इंडेक्स” भी नीचे आएगा. अभी जो 45-46 डिग्री जैसा एहसास हो रहा है, वह सीधे तापमान से नहीं बल्कि हवा में मौजूद ज्यादा नमी और कम वेंटिलेशन की वजह से है.

Advertisement

फिलहाल स्थिति यह है कि तापमान भले ही 35 डिग्री के आसपास है, लेकिन उमस की वजह से शरीर पर गर्मी का असर कहीं ज्यादा महसूस हो रहा है। आने वाले 3-4 दिन तक इसी तरह की चिपचिपी गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन वीकेंड पर बारिश के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »