दिल्ली: कोरोना के लिए रिजर्व बेड्स में से एक तिहाई का इस्तेमाल डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए होगा

स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर कहा, दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व बेड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के इलाज के लिए किया जा सकेगा.

Advertisement
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का कहर (फाइल फोटो) दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का कहर (फाइल फोटो)

पंकज जैन / सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व बेड्स में एक तिहाई बेड्स का इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के इलाज के लिए किया जा सकेगा. दिल्ली में डेंगू, मलेरिया के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने ये फैसला किया है. 

स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर कहा, दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व बेड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के इलाज के लिए किया जा सकेगा. 

Advertisement

सरकार ने रिजर्व बेड्स की संख्या घटाई
इससे पहले 18 अक्टूबर को भी दिल्ली सरकार ने कोरोना के लिए रिजर्व बेड्स की संख्या में कमी करने का आदेश जारी किया था. लोकनायक अस्पताल में कोरोना के लिए रिजर्व 700 बेड्स की संख्या घटाकर 450 कर दी गई थी, जबकि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना के लिए रिजर्व 600 बेड्स की संख्या घटाकर 350 कर दी गई थी. 

सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को भी आदेश दिया गया था कि जिनकी क्षमता 100 बेड्स या इससे ऊपर की है, वे अपनी कुल बेड्स क्षमता के 30% की जगह केवल 10% बेड्स कोरोना के लिए रिजर्व रख सकते हैं. लेकिन अब कोरोना के लिए रिजर्व बेड्स के 30% का इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के इलाज के लिए हो सकेगा. 

Advertisement

रामलीला मैदान में कोविड सेंटर में भी शिफ्ट किए जा रहे 
दिल्ली में अब तक डेंगू के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. यहां पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. यह तेजी से आ रहे केसों के चलते अस्पतालों में बेड की कमी होती जा रही है. ऐसे में दिल्ली सरकार के एलएनजेपी हॉस्पिटल से डेंगू मरीजों को रामलीला मैदान में बने कोरोना कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »