आर्टिफिशियल रेन से साफ होगी दिल्ली की जहरीली हवा? दिवाली के बाद क्लाउड-सीडिंग के ट्रायल की तैयारी

दिल्ली में दिवाली और छठ पूजा के बाद प्रदूषण बढ़ने पर बीजेपी सरकार क्लाउड-सीडिंग के नए ट्रायल करा सकती है. क्लाउड-सीडिंग के तहत उपयुक्त बादलों में सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड जैसे केमिकल्स को फैलाया जाता है.

Advertisement
दिल्ली सरकार दिवाली और छठ पूजा के बाद और क्लाउड-सीडिंग ट्रायल कर सकती है. (Photo: ITG) दिल्ली सरकार दिवाली और छठ पूजा के बाद और क्लाउड-सीडिंग ट्रायल कर सकती है. (Photo: ITG)

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

दिल्ली की जहरीली हवा से राहत पाने के लिए एक बार फिर आसमान से उम्मीद लगाई जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी स्मॉग की मोटी चादर के नीचे दम घुटने जैसी स्थिति में है और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में चली गई है. सूत्रों के मुताबिक, अगर प्रदूषण का स्तर और खराब होता है, तो बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार दिवाली और छठ पूजा के बाद और क्लाउड-सीडिंग ट्रायल कर सकती है. 

Advertisement

हालांकि आर्टिफिशियल रेन केवल एक दिन के लिए कुछ पॉल्यूटेंट्स को धो सकती है, लेकिन यह सालों की पॉलिसी नाकामियों को नहीं मिटा सकती. असली परीक्षा इस बात की होगी कि सरकार मौसमी उपायों से आगे बढ़कर पूरे साल साफ हवा पाने में मदद कर पाती है या नहीं.

सेंट्रल गवर्नमेंट और दिल्ली सरकार के नेताओं ने आजतक को बताया कि फेस्टिवल सीजन के बाद और ट्रायल होने की संभावना है, लेकिन दिवाली से पहले इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होगी.

बता दें, 5 नवंबर को दिल्ली का एवरेज एक्यूआई 367 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है. जहांगीरपुरी में एक्यूआई 459 तक पहुंच गया, जबकि आईआईटी दिल्ली और पंजाबी बाग में 445 का आंकड़ा दर्ज हुआ. खराब विजिबिलिटी और सांस लेने में तकलीफ के बीच पीएम 2.5 मुख्य फैक्टर बना हुआ है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

क्लाउड-सीडिंग क्या है?

क्लाउड-सीडिंग के तहत उपयुक्त बादलों में सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड जैसे केमिकल्स को फैलाया जाता है, ताकि पानी की बूंदें बनें और बारिश ट्रिगर हो सके.

दिल्ली का यह एक्सपेरिमेंट नया नहीं है. सरकार ने IIT कानपुर के साथ साझेदारी की और 25 सितंबर, 2025 को एक MoU के माध्यम से सहयोग को औपचारिक रूप दिया.

पिछले साल अक्टूबर में दो दौर के ट्रायल किए गए थे, जिनमें सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड के आठ केमिकल फ्लेयर्स रिलीज किए गए थे. हालांकि ये एक्सपेरिमेंट बारिश कराने में नाकाम रहे.

इस बीच, एनवायरमेंटल एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि क्लाउड-सीडिंग को जादुई समाधान न माना जाए. असली चुनौती गाड़ियों के एमिशन, कंस्ट्रक्शन डस्ट, इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन, वेस्ट बर्निंग और पराली के धुएं पर लगाम लगाने की है. 

हर साल सर्दियों में गिरता तापमान, हवा की धीमी रफ्तार और एटमॉस्फेरिक इन्वर्जन पॉल्यूटेंट्स को जमीन के पास रोक लेते हैं. जिससे राजधानी एक गैस चैंबर में बदल जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »