scorecardresearch
 
Advertisement

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला बोले- 'हमारी पार्टी एकजुट'

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला बोले- 'हमारी पार्टी एकजुट'

जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी कलह और असंतोष को दूर करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने असंतुष्ट विधायकों के साथ करीब दो घंटे तक अहम बैठक की. इस बैठक के दौरान नाराज विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी चिंताएं, शिकायतें और मांगें विस्तार से रखीं. बैठक खत्म होने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी तरह की टूट नहीं हुई है और न ही आगे होगी.

Advertisement
Advertisement