दिल्ली: कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, गाली-गलौच का आरोप, VIDEO

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया.

Advertisement
कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर बवाल हुआ. (Photo- ITGD) कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर बवाल हुआ. (Photo- ITGD)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

दिल्ली में इस वक्त प्रदर्शन से माहौल गरमाया हुआ है. SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी है और इस बीच जेएनयू की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी एक कांग्रेस सांसद के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने भी प्रदर्शन किया.

बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. इसी दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

Advertisement

आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर आए कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर रहीं बीजेपी महिला नेत्रियों के साथ मारपीट और अभद्रता की.

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने जमकर नारे लगाए. आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय की तरफ से आए लोगों ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झड़प दिखाई दे रही है.


बीजेपी नेताओं का कहना है कि जो पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करती है, उसके कार्यालय के बाहर महिलाओं के साथ इस तरह का हिंसक और अभद्र व्यवहार उनके दोहरे चरित्र को दिखाता है. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण विरोध का जवाब हिंसा या अभद्रता से देना पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »