अलवर में रेप, दिल्ली में मर्डर! IRS की बेटी की हत्या के आरोपी की फोटो आई सामने

अमर कॉलोनी मर्डर केस में आरोपी राहुल मीणा की फोटो सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह अलवर में रेप की एक और वारदात में शामिल पाया गया है. दिल्ली पुलिस की टीम अलवर पहुंचकर जांच कर रही है. डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने दिल्ली में हत्या की है और राजस्थान पुलिस सहयोग कर रही है.

Advertisement
फरार आरोपी राहुल मीणा की तलाश में अलवर पहुंची पुलिस  (Photo: Arvind Ojha/ITG) फरार आरोपी राहुल मीणा की तलाश में अलवर पहुंची पुलिस (Photo: Arvind Ojha/ITG)

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस सनसनीखेज केस के संदिग्ध आरोपी राहुल मीणा का फोटो सामने आ गया है, जिससे पुलिस को उसकी पहचान और तलाश में अहम मदद मिल रही है. इस बीच यह भी सामने आया है कि आरोपी अलवर में रेप की वारदात में शामिल पाया गया है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल मीणा वही शख्स है जिस पर दिल्ली में हुई हत्या का शक है. अब उसकी तस्वीर सामने आने के बाद उसकी तलाश और तेज कर दी गई है. माना जा रहा है कि आरोपी का यह फोटो जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल मीणा अलवर में एक शादीशुदा महिला के साथ रेप की घटना में भी शामिल रहा है. इस नई जानकारी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. इससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी लगातार अपराध कर रहा है और एक जगह से दूसरी जगह भाग रहा है.

फोटो सामने आने के बाद आरोपी की पहचान और तलाश तेज हुई

दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले में कार्रवाई करते हुए अलवर पहुंच चुकी है. वहां राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश की जा रही है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने दिल्ली में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है और इस मामले में स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग कर रही है.

Advertisement

बता दें, दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर में मिला था. वह एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बेटी थी और उस समय घर में अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे. जांच में सामने आया कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. युवती ने आरोपी का विरोध किया था, जिसके सबूत घटनास्थल से मिले हैं. कमरे में सामान बिखरा हुआ था और शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को काबू करने के लिए उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया और बाद में मोबाइल चार्जिंग की केबल या किसी तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शुरुआती जानकारी में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी.

आरोपी राहुल मीणा पर दिल्ली में हत्या और अलवर में रेप का आरोप

पुलिस को इस मामले में राहुल मीणा पर इसलिए शक है क्योंकि वह पहले इसी घर में नौकर के तौर में काम कर चुका था. उसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. बताया जा रहा है कि उसने सात से आठ महीने तक इस घर में काम किया था और उसे घर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सुबह करीब 6 बजे बिल्डिंग के आसपास देखा गया है. इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि वह पहले से ही आसपास मौजूद था और माता-पिता के घर से निकलने का इंतजार कर रहा था. अब अलवर में सामने आई रेप की घटना और आरोपी का फोटो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है. कई टीमों को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

कई टीमों का गठन, संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल दिल्ली और राजस्थान पुलिस मिलकर काम कर रही है ताकि आरोपी को पकड़कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके. यह मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि एक ही आरोपी का नाम दो अलग-अलग वारदातों में सामने आ रहा है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement