सुकमा से 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर अरेस्ट, टिफिन बम और कई डेटोनेटर बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा से सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से काफी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला नक्सली के सिर पर पांच लाख का इनाम था. सुरक्षा बल को एक दिन पहले ही नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी. इसके बाद अभियान चलाया गया.

Advertisement
महिला नक्सली गिरफ्तार महिला नक्सली गिरफ्तार

धर्मेन्द्र सिंह

  • सुकमा,
  • 29 मई 2024,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत सुकमा जिले के केरलापाल से निकले सीआरपीएफ कोबरा और डीआरजी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. यहां से 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर को जवानों ने गिरफ्तार किया है. 

जवानों को सूचना मिली थी कि गोगुंडा के जंगलों में नक्सलियों का जमावड़ा है. इसे लेकर सीआरपीएफ कोबरा, डीआरजी के जवानों ने ऑपरेशन लांच किया है. यहां नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 मई को संयुक्त टीम नक्सल अभियान के लिए रवाना हो गई. 

Advertisement

 सिमेल, गोगुण्डा, गड़गड़ खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर अभियान के दौरान 28 मई को सिमेल के जंगल-पहाड़ी से 01 हार्डकोर महिला नक्सली बारसे मुये, पिता बारसे देवा (दरभा डिवीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या) को गिरफ्तार किया. इस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. इसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है. यह पोटाली गांव के उरपलपारा थाना अरनपुर, दंतेवाड़ा की रहने वाली है. 

इसके पास एक  टिफिन बम, 5  डेटोनेटर, पांच बैटरी, 10 मीटर लगभग इलेक्ट्रिक वायर, नौ नक्सल साहित्य, मेडिकल किट व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया. बरामद समाग्री के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बतायी.सुकमा एसपी किरण चौहाण ने बताया कि केरलापाल के गोगुंडा इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर नक्सल ऑपरेशन लांच की गई थी. सीआरपीएफ कोबरा और डीआरजी के जवानों ने गोगुंडा के जंगलों से 5 लाख की इनामी नक्सली कमांडर बरसे मुये को गिरफ्तार किया है ये मलगेर एरिया कमांडर है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »