रायपुर में 'नीले ड्रम' जैसी वारदात, सूटकेस में सीमेंट भरकर जमा दी शख्स की लाश

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां एक स्टील का ट्रंक यानी संदूक मिला, जिसमें एक बड़ा सूटकेस था. इस सूटकेस के अंदर एक व्यक्ति का सीमेंट में जमा शव था. 4 से 5 दिन पुराना ये शव पूरी तरह से जम गया था. पुलिस जांच में जुट गई है.

Advertisement
सूटकेस में सीमेंट भरकर जमा दी शख्स की लाश सूटकेस में सीमेंट भरकर जमा दी शख्स की लाश

सुमी राजप्पन

  • रायपुर,
  • 24 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

छत्तीसगढ़ में रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां खाली प्लॉट में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल, इंद्रप्रस्थ इलाके के पास एक स्टील का ट्रंक यानी संदूक मिला, जिसमें एक बड़ा सूटकेस था.

इस सूटकेस के अंदर एक व्यक्ति का शव था. 4 से 5 दिन पुराना ये शव सीमेंट में लिपटा हुआ था और पूरी तरह से जम गया था, जो एक पूर्व नियोजित और क्रूर हत्या का संकेत देता है.

Advertisement

नहीं हो सकी मृतक की पहचान

संदूक के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक अनुमानों से पता चलता है कि शव कई दिन पुराना है. हालांकि, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

खाली पड़े प्लॉट में पड़ा था स्टील के ट्रंक

सूटकेस वाटर पार्क के पास एक खाली पड़े प्लॉट में स्टील के ट्रंक से बरामद किया गया. शव की हालत और छिपाने के तरीके को देखते हुए, यह एक प्री प्लान्ड मर्डर मालूम पड़ रहाै है. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

रायपुर पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है और सभी संभावित कोणों की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या का मकसद का पता लगाने, पीड़ित की पहचान करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »