छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बस, उड़ गए परखच्चे... हादसे में 6 की मौत, 40 घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस हादसे पर सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है.

Advertisement
हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. (Photo- ITGD) हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. (Photo- ITGD)

धीरेन्द्र विश्वकर्मा

  • रायपुर,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से दिल झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ है. मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई. इस  हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ हंसवाही के पास हुआ. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को फौरन नजदीकी केल्हारी अस्पताल और मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.

Advertisement

पुलिस सुपरिटेंडेंट रत्ना सिंह ने बताया, 'हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत करीब 20 गंभीर रूप से घायल हो गए. बीस और यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.'

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों में से दो को सरगुजा जिले के हेडक्वार्टर अंबिकापुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दो घायलों को चिरमिरी के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. सिंह ने आगे कहा कि बाकी लोगों का मनेंद्रगढ़ के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. हादसे पर FIR दर्ज की जाएगी और जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

15 घायलों की हालत नाजुक

क्टरों के मुताबिक, घायलों में से करीब 15 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में बस मालिक की भी मौत हो चुकी है.

Advertisement

पूर्व विधायक ने की मुआवजे की मांग

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों के लिए भारी मुआवजे की मांग की है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा! खाई में गिरी बस; 2 लोगों की मौत, 14 घायल

CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और हर घायल को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मनेंद्रगढ़-केल्हारी रोड पर हुए एक भयानक बस हादसे में 6 लोगों की असमय मौत बहुत दुखद है, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दिल दहला देने वाली घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »